Khabarnama Desk : महिलाओं और युवतियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। खोरीमहुआ पुलिस ने गुरुवार को प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि पुलिस ने इस अभियान में 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने एक पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू भी किया है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया और ऑपरेशन चलाया गया।
गिरोह गिरिडीह और कोडरमा के विभिन्न इलाकों में सक्रिय था। यह गिरोह गरीब महिलाओं, विधवाओं और युवतियों को अच्छी नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। बाद में उनका भरोसा जीतकर उन्हें राजस्थान भेज दिया जाता था, जहां उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया जाता था। गिरफ्तार तस्करों में बाघमारा, जमुआ थाना और बागरो, डोमचांच थाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं।
पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मामले को लेकर पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्याओं की तलाश जारी रखी है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…