Categories: झारखण्ड

आदिवासी समाज का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय सरना समिति का बयान

Khabarnama desk : आदिवासी समाज सिरम टोली-मेकॉन फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के बीच, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए इस आंदोलन को दिशाहीन बताया। अजय तिर्की का कहना है कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े नेता अपनी राजनीतिक स्वार्थ के लिए आदिवासियों की भावनाओं के साथ खेल रहे हैं। उनका आरोप है कि ये नेता आदिवासी समाज को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे अपनी राजनीतिक ताकत को बढ़ा सकें।

अजय तिर्की ने यह भी बताया कि सरना स्थल के पास फ्लाईओवर के रैंप का निरीक्षण समाहरणालय के अधिकारियों द्वारा किया गया था। इस दौरान अधिकारियों ने कनेक्टिंग फ्लाईओवर के नाम पर सरना स्थल की दस फीट जमीन का अधिग्रहण करने की बात कही थी। हालांकि, बाद में यह सुनिश्चित किया गया कि सरना स्थल की दस फीट जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। तिर्की ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा अब सुलझ चुका है, और आदिवासी समाज को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago