राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर किया हमला

Khabarnama desk : बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 10वें दिन, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ राजद विधायकों के साथ सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजद विधायकों ने नीतीश सरकार और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसमें “मोदी सरकार हाय-हाय”, “नीतीश सरकार हाय-हाय”, “हत्यारी सरकार हाय-हाय”, और “नीतीश सरकार निकम्मी है” जैसे नारे लगाए गए।

राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि होली के दौरान सिर्फ दो दिन में राज्य में 22 हत्याएं हुई हैं, तो बाकी दिनों में कितनी हत्याएं होती होंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस के अधिकारी, इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की हत्याएं हो रही हैं, तो आम जनता की सुरक्षा की स्थिति क्या होगी।

राबड़ी देवी ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार दावा करते हैं कि राज्य में सुशासन और कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन वास्तविकता इसके विपरीत है। उन्होंने इसे “मंगलराज” की बजाय “जंगलराज” करार देते हुए कहा कि जंगलराज में ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं, लेकिन अब मंगलराज में ये घटनाएं हो रही हैं, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago