Categories: झारखण्ड

गिरिडीह में JAC पेपर लीक मामले में छापामारी, 6 छात्र हिरासत में

Khabarnama Desk : जैक JAC पेपर लीक मामले में कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के न्यू बरगंडा से 6 छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पेपर लीक से जुड़े संदिग्ध गिरिडीह में रह रहे हैं, जिसके आधार पर रात 2 बजे छापामारी की गई। हिरासत में लिए गए छात्रों में तीन जमुआ के रहने वाले हैं और गिरिडीह में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इनमें से एक छात्र, कमलेश, दसवीं बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही बेच चुका था और 15-20 हजार रुपये की कमाई कर चुका था। कोडरमा एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पुलिस सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए कोडरमा ले गई है। मामले की जांच जारी है, और अन्य संदिग्धों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago