Categories: राज्य

झारखंड, बंगाल और ओडिशा में 100 स्थानों पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान, जानिए क्यों

रांची: कुर्मी/कुड़मी को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 20 सितंबर से रेल रोको आंदोलन किया जाएगा, जिसके तहत 100 स्टेशनों पर रेल परिचालन ठप रहेगा। यह निर्णय शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुरगुमा में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक में लिया गया।

कुड़मियों की अनदेखी पर बड़ा आंदोलन – अजीत प्रसाद

आदिवासी कुड़मी समाज के मुख्य संरक्षक अजीत प्रसाद महतो ने महासम्मेलन में कहा कि समाज ने अपनी मांगों को लेकर संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किया है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने चेतावनी दी कि 20 सितंबर का आंदोलन इतना व्यापक होगा कि दिल्ली और राज्य सरकारों को कुड़मियों की ताकत का अहसास होगा।

बैठक में ये प्रस्ताव पारित हुए:
2025 की जनगणना में बदलाव – मातृभाषा के रूप में ‘कुड़माली’, जाति के रूप में ‘कुड़मी’ और धर्म के रूप में ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराया जाएगा।
जाति आधारित जनगणना न होने पर इसका विरोध किया जाएगा।
परंपरागत आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ जन्म, विवाह और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
दहेज प्रथा पर सख्ती दहेज लेने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।
राजनीतिक दबाव कुड़मियों की मांगों को विधानसभा और संसद में नहीं उठाने वाले विधायकों और सांसदों का विरोध किया जाएगा।

आंदोलन में हजारों कुड़मी होंगे शामिल
इस महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो, डॉ. सुजीत कुमार महतो, छोटेलाल महतो, बसंत महंत, शशधर कडुआर, सुनील कुमार महतो, संजय महतो, रासबिहारी महतो, साधन महतो समेत झारखंड, बंगाल और ओडिशा से हजारों कुड़मी समाज के लोग उपस्थित थे।

सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार
कुड़मी समाज ने साफ कर दिया है कि अब आर-पार की लड़ाई होगी। रेल रोको आंदोलन के जरिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा, ताकि कुड़मियों को एसटी का दर्जा जल्द से जल्द मिले। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago