Categories: झारखण्ड

रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 मार्च के हमले में 5 अपराधी गिरफ्तार

Khabarnama Desk : रांची के बरियातू-बूटी रोड में 7 मार्च को कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर हुए जानलेवा हमले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन शूटर सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर एसआईटी की टीम द्वारा मिली जानकारी के आधार पर मिली।

गिरफ्तार सभी अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, और पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए विदेशी हथियार को भी जप्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हमले में इस्तेमाल हथियार विदेशी था।

क्या था मामला?

7 मार्च को बिपिन मिश्रा अपनी कार लेकर बरियातू गर्ल्स स्कूल के पास बूटी मोड़ की ओर मोड़ रहे थे, तभी कुख्यात अपराधी अमन साहू के दो गुर्गों ने उन पर हमला कर दिया। तीसरा अपराधी गली में बाइक लेकर खड़ा था। हमले के बाद, अपराधी गली से होते हुए डीआईजी ग्राउंड, कोकर की ओर भागे थे।

घटना के बाद, डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था, जिसमें कुल छह टीमों का गठन किया गया था। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा पत्रकारों के सामने कर सकती है।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago