RU में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती…

Khabarnama Desk : RU में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 299 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया के तहत 19 जनवरी को पांच प्रमुख विषयों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हुआ। इन विषयों में कुरमाली, कुडुख, मुंडारी, पंचपरगनिया और इकोनॉमिक्स शामिल हैं। कुल 25 पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा है, जिसमें इकोनॉमिक्स के 10 पदों के लिए सबसे अधिक अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनका चयन सोमवार को आरयू के मोरहाबादी कैंपस स्थित मालवीय मिशन ट्रेनिंग सेंटर में हुआ। इस प्रक्रिया में कुरमाली के दो, कुडुख के छह, मुंडारी के छह, पंचपरगनिया के एक और इकोनॉमिक्स के 10 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की जांच की गई।

इससे पहले 17 जनवरी को तीन अन्य विषयों के 29 पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया गया था। आगामी 22 जनवरी को जूलॉजी, भूगोल, होम साइंस और फिलॉस्फी विषयों के लिए यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके बाद 25 जनवरी को साइकोलॉजी, जियोलॉजी और बांग्ला विषयों के लिए भी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

यह नियुक्ति प्रक्रिया राज्य सरकार की आरक्षण नीति और मेरिट के आधार पर की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर अपने दस्तावेज़ सत्यापित करवाने के लिए निर्धारित केंद्रों पर उपस्थित हो रहे हैं।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago