Categories: झारखण्ड

राजस्व निरीक्षक निलंबित, वीडियो हुआ वायरल

Khabarnama desk : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र में एक राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार पर विधवा महिला से रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। उन्होंने ऐशुन बीबी से म्यूटेशन के लिए 12 हजार रुपए की मांग की थी, जिसमें से 10 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा। मुख्यमंत्री ने डीसी को तत्काल जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया। हुसैनाबाद एसडीओ की रिपोर्ट के आधार पर मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि यह उनका पहला मामला नहीं था। अब तक उन्होंने सात अन्य मामलों में कुल 42 हजार रुपए की अवैध वसूली की थी। इससे पहले भी उनका रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सामने आया था, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago