Khabarnama desk : महिला दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार ने महिलाओं के लिए एक बड़ी पहल की है। ‘मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 7500 रुपये की एकमुश्त राशि लाभुक महिलाओं के खाते में भेजी गई है। शनिवार को 10 जिलों में रहने वाली लाभार्थियों को यह राशि मिली। इन जिलों में बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, पाकुड़, सिमडेगा, जामताड़ा और लोहरदगा शामिल हैं। अन्य जिलों की राशि जल्द ही पोर्टल पर डाटा अपलोड होने के बाद उनके खातों में भेजी जाएगी।
हालांकि, कुछ महिलाओं को यह राशि नहीं मिल पाई है, क्योंकि उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं। सरकार ने ऐसी महिलाओं की राशि होल्ड कर दी है और जैसे ही उनका आधार लिंक होगा, राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना को महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। उन्होंने विपक्ष से भी कहा कि भाजपा को अपने राज्यों में महिलाओं से किए वादों को पूरा करना चाहिए और झारखंड सरकार के रास्ते पर चलना चाहिए। यह राशि आगामी त्योहारों जैसे होली, ईद, और बाहा पर्व के समय महिलाओं की जरूरतों को पूरा करेगी।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…