Khabarnama Desk :ओडिशा के संबलपुर में मणप्पुरम फाइनेंस की शाखा से 30 किलो सोना और 4 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस घटना में शामिल एक आरोपी अजय पासवान को सोमवार शाम झारखंड के रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अजय बिहार के हाजीपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि तीन जनवरी को पांच अपराधियों ने हथियारों के दम पर फाइनेंस शाखा में घुसकर लॉकर की चाबियां और पासवर्ड हासिल किए। इसके बाद उन्होंने सोना और नकदी लूट ली। घटना के दौरान अपराधी हेलमेट और मास्क पहने हुए थे और लूट के बाद मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
अजय पासवान की पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की। मौर्य एक्सप्रेस से यात्रा करने की जानकारी मिलने पर हटिया जीआरपी ने रांची पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजय ने लूट में शामिल होने की बात कबूल की, लेकिन उसके पास से लूट का सामान नहीं मिला।
पुलिस को शक है कि इस लूटकांड का संबंध शातिर चंदन सोनार गिरोह से हो सकता है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और लूट का सामान बरामद करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपी को अब संबलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…