Categories: राज्य

ओडिशा में प्रवासी भारतीय दिवस पर सराइकेला के कलाकारों ने छऊ नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया

Khabarnama Desk: ओडिशा के रघुराजपुर (पुरी) में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर सराइकेला के कलाकारों ने छऊ नृत्य का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कलाकारों ने अपने नृत्य से समां बांध दिया और दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में कलाकारों ने समारोह में होने वाली आरती में नृत्य किया, जिसके बाद उन्होंने पौराणिक कथाओं पर आधारित हर-पार्वती और चंद्र भागा नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इसके बाद देशभक्ति से भरपूर तिरंगा नृत्य ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों का नृत्य ढोल-नगाड़े की थाप और शहनाई-बांसुरी की मधुर धुन पर किया गया, जिससे दर्शक बेहद प्रभावित हुए।

इस कार्यक्रम के दौरान रघुराजपुर और आसपास के लोग छऊ नृत्य की समृद्ध कला से रूबरू हुए। छऊ नृत्य ओडिशा की एक विशेष कला है, जिसे सराइकेला के कलाकारों ने बड़े ही उम्दा तरीके से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सराइकेला के छऊ गुरु और जगन्नाथ आर्ट स्कूल के निदेशक सुशांत महापात्र को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। साथ ही छऊ नृत्य प्रदर्शित करने वाले अन्य कलाकारों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। इनमें अशीत पटनायक, गणेश परीक्षा, सुदीप कवि, संजय कर्मकार, राकेश कवि और वाद्य कलाकार देवराज दुबे समेत कई अन्य कलाकार शामिल थे।

रघुराजपुर गांव ओडिशा की समृद्ध कलात्मक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, और यह गांव पट्टचित्र पेंटिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। इसे हेरिटेज विलेज के रूप में जाना जाता है।

Nisha Kumari

Share
Published by
Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago