Khabarnama Desk : बिहार की राजधानी पटना में बीती देर रात एक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के नूरा पुल के पास ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की जान चली गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार ऑटो पटना के मसौढ़ी से नौबतपुर की तरफ जा रहा था, और रास्ते में ट्रक से टकरा गया। ऑटो में 10 मजदूर सवार थे, जो प्रतिदिन मजदूरी के लिए पटना जाते थे और रात को लौटते थे।
मृतकों में 30 वर्षीय सुशील राम (ऑटो ड्राइवर), 40 वर्षीय मेश बिंद, 40 वर्षीय विनय बिंद, 30 वर्षीय मतेंद्र बिंद, 40 वर्षीय उमेश बिंद, 30 वर्षीय उमेश बिंद और 20 वर्षीय सूरज ठाकुर शामिल हैं। हादसे के बाद शवों को अस्पताल भेज दिया गया और हादसे की जांच की जा रही है। एक और व्यक्ति हादसे में घायल हुआ था, जिसे ट्रक के नीचे गड्ढे में फंसा हुआ पाया गया, जिसे निकालने की कोशिश जारी है।
इस हादसे की सूचना मिलते ही मसौढ़ी की विधायक रेखा देवी मौके पर पहुंचीं और सरकार से पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…