Khabarnama desk : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें विशेष विमान से रविवार को दिल्ली ले जाया गया है। शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर हो गई। इस कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपने पिता के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शिबू सोरेन को पहले भी सांस की समस्या हो चुकी है। कुछ साल पहले, सांस में तकलीफ के कारण उन्हें रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके स्वास्थ्य को लेकर अब एक बार फिर चिंताएं बढ़ गई हैं, और दिल्ली में उन्हें बेहतर इलाज देने की तैयारी की जा रही है।
झारखंड के राजनीतिक हलकों में इस खबर को लेकर चिंता का माहौल है, और शिबू सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की जा रही है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…