Khabarnama Desk : सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय (SKMU), दुमका की तीन सदस्यीय टीम ने रविवार को मुरली स्थित मॉडल कॉलेज का निरीक्षण किया। टीम ने कॉलेज में लगाए गए सामानों की गुणवत्ता और संख्या का जायजा लिया। इस टीम में सीडीसी के डॉ. सत्तार अंसारी, वित्त अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा और कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव केरकट्टा शामिल थे। इस निरीक्षण में डॉ. रमजान अली, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अरविंद पांडे, और कॉलेज के कर्मी सुमित कुमार साहा, प्रकाश महतो, बबलू हेंब्रम, श्याम लाल उरांव भी उपस्थित थे।
कॉलेज में लगाए गए सामानों की गुणवत्ता की जांच करते हुए प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा खरीदे गए विभिन्न सामानों की स्थिति की जांच की गई। उन्होंने बताया कि कॉलेज में छात्रों के लिए कंप्यूटर लैब, 18 कक्षाओं में डेस्क-बेंच, इंटरैक्टिव डिस्प्ले बोर्ड, ग्रीन बोर्ड, कुर्सी-टेबल, प्रिंटर और विभिन्न प्रकार के फर्नीचर लगाए गए हैं। इसके अलावा, छात्रों की पढ़ाई और अन्य सुविधाओं के लिए पेयजल, पुस्तकालय (लाइब्रेरी), प्रयोगशाला, सेमिनार हॉल और कॉन्फ्रेंस हॉल में भी फर्नीचर की व्यवस्था की गई है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…