Categories: राज्य

बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला…

Khabarnama Desk : ग्वालियर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पांच साल के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने जानलेवा हमला किया। यह घटना महलगांव परिसर में हुई, और बच्चे के चेहरे, माथे और आंखों पर गंभीर चोटें आईं। घायल बच्चे का नाम मनीष है, और उसकी मां का नाम रीना रावत है। मनीष घर के पास ही ट्यूशन पढ़ता है, और जब वह ट्यूशन जा रहा था, तो उसे आवारा कुत्तों ने घेर लिया और हमला कर दिया।

जब बच्चे की मां को आवाज सुनाई दी, तो वह दौड़ते हुए मौके पर पहुंची और लाठी से कुत्तों पर हमला किया। इससे कुत्ते वहां से भाग गए, और मां ने अपने बच्चे को बचाया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @GwaliorNewsLive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसमें बच्चे की घायल अवस्था को देखा जा सकता है।

मनीष की मां ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बहुत बढ़ गया है। अगर वह समय पर नहीं पहुंचती, तो उनके बच्चे की जान भी जा सकती थी। उन्होंने नगर निगम से आवारा कुत्तों को पकड़ने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

 

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago