बिहार के छात्रों ने रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल और कम्युनिकेशन सेंटर का किया दौरा

Khabarnama desk : 8 मार्च 2025 को बिहार के औरंगाबाद स्थित जेम्स पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट के 35 कंप्यूटर साइंस के फाइनल ईयर के छात्रों ने रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल और कम्युनिकेशन सेंटर का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के लिए लगाए गए विभिन्न उपकरणों को बारीकी से देखा और समझा।

छात्रों को एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम, एसवीडी, ईसीबी, SOS, VMSB, PA सिस्टम सहित अन्य तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा, इन उपकरणों का डेमो भी छात्रों को दिखाया गया और अपराध नियंत्रण के लिए लगाए गए कैमरों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया।

स्टडी टूर के दौरान छात्रों ने पब्लिक बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम का भी अवलोकन किया और साइकिल चलाकर इसका अनुभव लिया। छात्रों ने रांची स्मार्ट सिटी के समग्र सिस्टम की सराहना की और इसे तकनीकी दृष्टिकोण से अत्यधिक प्रभावी पाया।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago