Categories: झारखण्ड

सुभाष चंद्रा ने रिया चक्रवर्ती से मांगी माफी, मीडिया ने किया था गलत प्रचार

Khabarnama desk : सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद जी न्यूज के मालिक सुभाष चंद्रा ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से माफी मांगी है। सुशांत की संदिग्ध मौत के बाद भारतीय मीडिया ने रिया को लेकर एक नकारात्मक अभियान चलाया था, जिसमें उन्हें ड्रग अडिक्ट और कातिल के रूप में पेश किया गया।

सुभाष चंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए रिया से माफी मांगी और कहा कि मीडिया ने उन्हें अभियुक्त बना दिया था, और जी न्यूज ने इसे प्रमुखता से प्रसारित किया। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रिया को मीडिया ने गलत तरीके से निशाना बनाया। जी न्यूज ने अपने संवाददाताओं और संपादकों के जरिए इसे और बढ़ावा दिया।”

सुभाष चंद्रा ने आगे कहा कि अब जब सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट पेश की है और सुशांत की मौत को आत्महत्या माना है, तो इस मामले में कोई विवाद या अस्पष्टता नहीं रह गई है। उन्होंने यह भी लिखा कि वह रिया से माफी मांगते हैं, भले ही इसमें उनकी व्यक्तिगत कोई भूमिका नहीं थी।

 

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago