रांची : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर सुरक्षित वापस लौटे। उनके साथ 2 अन्य साथियों ने भी सफल लैंडिंग की। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। बोट के जरिये रेस्क्यू टीम उन्हें सुरक्षित अपने साथ ले गई । सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 9 महीने का वक्त अंतरिक्ष में बिताया। इसके साथ ही सुनीता ने अंतरिक्ष में 60 घंटे का स्पेस वॉक भी किया। लैंडिंग के करीब 1 घंटे बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया । सभी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
चारों अंतरिक्ष यात्रीअब चारों अंतरिक्ष यात्री अगले 45 दिनों तक मेडिकल टीम की निगरानी में रखे जाएंगे। इस दौरान उन्हें धरती पर फिर से चलना, खाना और अन्य प्रक्रियाएं सिखाई जाएंगी।
सुनीता विलियम्स व अन्य को लाने वाले कैप्सूल ने 19 मार्च 2025 को भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…