Khabarnama Desk : 18 साल के एक जवान लड़के की डेड बॉडी उसके ही घर में फंदे पर लटकती हालत में मिली। फंदा साड़ी से बनाया गया था। वहीं, लाश की हालत बेहद खराब थी। आशंका जतायी जा रही है कि लड़के की मौत कई रोज पहले हो चुकी थी। लड़के की शिनाख्त रिशु राज उर्फ राजा कुमार के तौर पर की गयी। घर में डेड बॉडी मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पुलिस को दी गयी। मिली सूचना पर स्पॉट पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इधर, मृतक रिशु राज के पिता रंजीत ठाकुर का कहना है कि पूरा परिवार बीते पांच फरवरी से किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था। घर पर रिशु अकेले था। एक जमीन के लफड़े को लेकर वह थोड़ा तनाव में था। लगातार उससे फोन पर बात होती रहती थी। गुजरे चार रोज से फोन भी स्विच ऑफ था। घरवालों ने सोचा कि बात करने का मन नहीं होगा, इस वास्ते मोबाइल बंद कर दिया है। बीते मंगलवार शाम को जब रिशु की मां घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा… जवान बेटे की लाश फंदे पर झूल रही थी। मां की चीख निकल गयी। उसकी चीख-चित्कार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। फिर सूचना पुलिस को दी गयी।
मामले में बाढ़ के SDPO-2 अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। परिवार वालों ने बताया कि किसी शख्स के साथ जमीन विवाद के चलते रिशु तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बिहार के बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव से सामने आयी है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…