Khabarnama desk : रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को लेकर सरना समिति द्वारा आहूत रांची बंद का असर शनिवार सुबह से ही शहर भर में देखा जा रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद कई स्थानों पर बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर दी और आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। लोवाडीह थाना क्षेत्र में सरना समिति के सदस्यों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया, वहीं कांके चौक पर आदिवासी संगठनों ने पड़हा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस और प्रशासन ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर आम लोगों को किसी तरह की परेशानी हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बंद समर्थकों की वीडियोग्राफी की जा रही है, और यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो उन पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। शहर में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सरना समिति का कहना है कि सिरमटोली में स्थित सरना स्थल के पास बनाए जा रहे फ्लाईओवर रैंप के कारण उनका धार्मिक स्थल खतरे में पड़ सकता है। समिति ने इस रैंप को हटाने की मांग की है, और कहा है कि वे किसी भी हालत में इस रैंप को स्वीकार नहीं करेंगे।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…