Categories: झारखण्ड

रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप में चोरी

Khabarnama Desk : रांची के खलाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित सोनी ज्वेलरी शॉप में मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने करीब 20 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। अपराधियों ने दुकान का ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस दुकान पर लूट की घटना हुई है। इससे पहले भी हथियार के बल पर लूट की वारदात हो चुकी है, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago