Khabarnama Desk: उत्तराखंड के मोरी ब्लॉक में एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। यह हादसा बुधवार सुबह सुनकुंडी गांव के पास हुआ, जब उत्तराखंड परिवहन निगम की बस जखोल से देहरादून जा रही थी। बस के पलटने से उसमें सवार 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद घायलों में अफरातफरी मच गई और मौके पर राहत कार्य शुरू कर दिया गया। SDRF (State Disaster Response Force) की टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। SDRF उप निरीक्षक पुष्कर जीना की अगुवाई में बचाव दल ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में उपचार के लिए भेजा। इसके अलावा, 108 एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई थी।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। पुलिस के मुताबिक, बस में लगभग 30 यात्री सवार थे, जिनमें से 28 घायल हुए हैं। 6 की हालत गंभीर है, जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से राहत कार्य में जुटे हैं, ताकि घायलों को जल्द से जल्द मदद मिल सके।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…