Categories: झारखण्ड

जमशेदपुर में चोरों का तांडव, 2.5 लाख के जेवरात और 70 हजार रुपये चोरी

Khabarnama desk : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर अपना तांडव मचाया है। इस बार चोरों ने उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती निवासी रजनीश सिंह के घर को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 2.50 लाख रुपये के जेवरात और 60-70 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए।

रजनीश सिंह अपने परिवार के साथ 25 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में मुजफ्फरपुर, बिहार गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर के पिछले हिस्से के खिड़की के ग्रिल को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घर के सामने वाले हिस्से में कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी।

रजनीश सिंह जब घर लौटे, तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। यह पहली बार नहीं है, जब जमशेदपुर में इस तरह की चोरी की घटना हुई हो। शहर में लगातार चोर बंद घरों को निशाना बना रहे हैं और चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago