Categories: राज्य

देश की पहली ऐसी जगह जहां कभी नहीं फहराया गया था तिरंगा, कारण जानकार हैरान हो जाएंगे आप!

Khabarnama desk : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के धूमल पहाड़ गांव में इस बार गणतंत्र दिवस का जश्न ऐतिहासिक रहा। आजादी के 76 साल बाद पहली बार यहां तिरंगा फहराया गया। नक्सलियों के खौफ की वजह से अब तक यह गांव गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों से दूर रहा था।

26 जनवरी, रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं बटालियन के कमांडेंट हिमांशु पांडे के नेतृत्व में सुरक्षा बलों और ग्रामीणों ने मिलकर पहली बार निर्भय होकर गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। तिरंगा फहराने के बाद ग्रामीणों और सुरक्षा बल के जवानों ने साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया और मिठाइयां बांटी।

इस अवसर पर कमांडेंट हिमांशु पांडे ने ग्रामीणों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाया और नक्सलियों के डर से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस अवसर पर उत्साह और गर्व महसूस किया।

यह पल न केवल धूमल पहाड़ गांव के लिए, बल्कि पूरे सुकमा जिले के लिए ऐतिहासिक बन गया है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago