Categories: राज्य

महाकुंभ जाने वाले सावधान ! झारखंड का बरही चौक 36 घंटे से जाम, भूख प्यास से बेहाल यात्री

Khabarnama Desk : झारखंड के बरही चौक पर पिछले 36 घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है, जिससे हजारों वाहन फंसे हुए हैं। यह जाम जीटी रोड, एनएच-31 (रांची रोड) और एनएच-33 (पटना रोड) तक फैल गया है, जहां कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें लगी हैं।

रविवार शाम से जारी जाम, यात्री बेहाल
यह ट्रैफिक जाम रविवार शाम 4 बजे से शुरू हुआ और सोमवार देर रात तक जारी रहा। फोरलेन हाइवे पर ट्रकों, बसों, कारों और महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे यात्रियों के वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

स्थिति यह है कि वाहन कुछ फीट खिसककर फिर रुक जा रहे हैं। जाम में फंसे लोग अपने वाहनों को निकालने की कोशिश में आपस में उलझते नजर आए। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ देर के लिए जाम खुला, लेकिन जल्द ही स्थिति फिर बिगड़ गई।

भूख-प्यास से बेहाल महाकुंभ यात्री
रांची से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए निकले नयन, नवीन और अर्पित ने बताया कि वे सुबह 6 बजे रांची से निकले थे। शुरू में कोई दिक्कत नहीं आई, लेकिन चौपारण के बाद डायवर्सन के कारण करीब 2 किमी लंबा जाम मिला। इसके बाद सासाराम के बाद 8-9 किमी लंबा जाम लग गया।

स्थिति यह थी कि गाड़ियां धीरे-धीरे रेंग रही थीं और लोग भूख-प्यास से बेहाल हो रहे थे। स्थानीय लोग पानी उपलब्ध करा रहे थे, जिससे कुछ राहत मिली। जाम खुलने के बाद वे वाराणसी होते हुए प्रयागराज पहुंचे।

प्रयागराज में भीड़, महंगा हुआ संगम तक पहुंचना
प्रयागराज पहुंचने के बाद मुख्य मार्ग बंद कर दिया गया था। संगम स्थल से 10 किमी पहले वाहन रोक दिए गए। ऐसे में यात्रियों को पैदल या बाइक व ऑटो से आगे जाना पड़ा।

– बाइक चालक 500-1000 रुपये लेकर संगम स्थल तक पहुंचा रहे थे।
– ऑटो भी चल रहे थे, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से पर्याप्त नहीं थे।
– किसी तरह रात में संगम स्थल पहुंचे और सुबह 3:45 बजे कुंभ स्नान किया।

रांची लौटते वक्त फिर फंसे जाम में
रिश्तेदारों के घर कुछ देर रुकने के बाद वे दोपहर 3 बजे रांची के लिए निकले, लेकिन फिर से जाम में फंस गए।

स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू करने की कोशिशें जारी हैं।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago