Categories: राज्य

टीकू तलसानिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabarnama Desk: टीवी और बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता टीकू तलसानिया की तबीयत अचानक खराब हो गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हार्ट अटैक आया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर उनकी स्थिति के कारण का पता लगाने में लगे हुए हैं। हालांकि, उनके परिवार के सदस्य उनके साथ हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह जल्दी ठीक होकर घर लौटेंगे। उनके बच्चे, बेटा रोहन तलसानिया और बेटी शिखा तलसानिया, दोनों म्यूजिक और बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं।

टीकू तलसानिया 70 साल के हैं और उन्हें अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी के लिए पहचाना जाता है। उनकी अदाकारी ने उन्हें दर्शकों के बीच एक खास पहचान दिलाई है। उनका फिल्मी करियर 40 साल से ज्यादा पुराना है। वह टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’ (1984) से मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई और कई हिट फिल्में दीं, जैसे ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘पार्टनर’, ‘स्पेशल 26’ और ‘धमाल’।

टीकू तलसानिया की आखिरी फिल्म 2024 में रिलीज हुई ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ थी। फिलहाल, उनके परिवार की तरफ से इस स्वास्थ्य संबंधी मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Nisha Kumari

Share
Published by
Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago