Categories: देश

भारत के गगनयान, समुद्रयान और चंद्रयान-4 मिशन की समय-सीमा घोषित

Khabarnama Desk : भारत सरकार ने तीन महत्वपूर्ण वैज्ञानिक मिशनों, गगनयान, समुद्रयान और चंद्रयान-4 के लॉन्च की समय-सीमा की घोषणा कर दी है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि इन मिशनों के लॉन्च की योजना 2026 और 2027 के बीच है।

गगनयान मिशन: भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की उड़ान

गगनयान मिशन का मुख्य उद्देश्य भारतीयों को लो-अर्थ ऑर्बिट (पृथ्वी की निचली कक्षा) में भेजना और सुरक्षित रूप से वापस लाना है। इस मिशन के तहत पहला मानव रहित मिशन इस साल लॉन्च किया जाएगा, जिसमें व्योममित्र नामक रोबोट को भेजा जाएगा। इसके बाद, मानवयुक्त गगनयान मिशन 2026 में भेजा जाएगा। इसके अलावा, तीसरे लॉन्च पैड का निर्माण और छोटे सैटेलाइट्स के लिए नया लॉन्च स्टेशन बनाने की योजना है।

समुद्रयान मिशन: महासागर की गहराई में खोज

समुद्रयान मिशन 2026 में लॉन्च किया जाएगा, जिसका उद्देश्य 6,000 मीटर गहरी समुद्र की गहराई में तीन वैज्ञानिकों को भेजना है। इस मिशन का लक्ष्य महासागर में दुलर्भ खनिज, कीमती धातु, और नई जैव विविधता की खोज करना है। यह मिशन भारत की आर्थिक वृद्धि और पर्यावरणीय संतुलन में महत्वपूर्ण योगदान देगा और महासागर विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।


चंद्रयान-4 मिशन: चांद से सैंपल लाना

चंद्रयान-4 मिशन 2027 में लॉन्च किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य चंद्रमा की सतह से सैंपल इकट्ठा करना और उन्हें पृथ्वी पर लाना है। यह मिशन दो LVM-3 रॉकेट के जरिए लॉन्च होगा और इसमें पांच अलग-अलग मॉड्यूल होंगे। इससे पहले, भारत के चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 मिशन ने चंद्रमा की सतह और वातावरण का अध्ययन किया था, जबकि चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। चंद्रयान-4 भारत को पहली बार चांद से सैंपल लाने में सक्षम बनाएगा।

इन मिशनों से भारत को अंतरिक्ष, महासागर और चंद्र विज्ञान में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। इन परियोजनाओं के माध्यम से भारत का विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र और भी मजबूत होगा और वैश्विक स्तर पर भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियों को मान्यता मिलेगी।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago