Categories: झारखण्ड

गढ़वा के आदिवासी परिवार 14 महीने से राशन से वंचित

Khabarnama Desk : गढ़वा के बिजका गांव में 45 आदिवासी परिवार पिछले 14 महीने से राशन से वंचित हैं। पहले इन परिवारों को राशन डीलर द्वारा अनाज में व्यापक कटौती कर दिया जाता था, और जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो डीलर ने राशन देना ही बंद कर दिया। इन परिवारों ने कई बार राज्य और जिला स्तर पर शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर नाराजगी जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर गढ़वा जिलाधिकारी को टैग करते हुए लिखा कि यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त के काबिल नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी को तुरंत कार्रवाई करने और सभी परिवारों को उनका हक दिलाने का आदेश दिया। साथ ही, दोषी व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की बात भी की।

भा.ज.पा. नेता बाबूलाल मरांडी ने भी इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार 14 महीने बाद जागी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश देकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश की है। मरांडी ने यह भी कहा कि राज्य में राशन वितरण की लापरवाही गंभीर है और यह न पहला मामला है, न आखिरी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लाखों गरीब आदिवासी परिवारों का राशन अफसर और सत्ताधारी दल के नेता खा रहे हैं। मरांडी ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे राशन वितरण की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी करें।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago