रांची की गायब दो लड़कियां कर्नाटक से बरामद

 Khabarnama Desk : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से गायब हुई दो लड़कियों  को कर्नाटक से बरामद किया गया है। अब पुलिस की टीम उन्हें सुरक्षित रांची वापस ला रही है। रांची पुलिस को यह सूचना टेक्निकल सेल के जरिए मिली थी कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं, जिसके बाद कर्नाटक पुलिस की मदद से उन्हें बरामद कर लिया गया।

आपको बता दे कि, यह घटना 11 जनवरी की है, जब दोनों बहनें दोपहर 12:30 बजे अपने घर से कांटाटोली के पास मंगल टावर स्थित आधार केंद्र जाने के लिए निकली थीं। इसके कुछ समय बाद, करीब 1:20 बजे, एक लड़की ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि ऑटो चालक ने उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया है और उन्हें जबरन कहीं ले जाया जा रहा है। फोन की बात करने के बाद अचानक संपर्क कट गया और फिर उनका फोन बंद मिल रहा था। इसके बाद पुलिस को उनका आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था।

इस घटना के बाद  मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सरकार की ओर से पूरी मदद का आश्वासन दिया था। मंत्री ने यह भी कहा था कि सरकार पूरी कोशिश कर रही है और जल्द ही दोनों लड़कियां वापस आएंगी। इसके बाद आज यह खुशी की खबर आई कि दोनों लड़कियां कर्नाटक से बरामद हो गईं और अब पुलिस उन्हें रांची लेकर आ रही है। मामले की पूरी जानकारी पुलिस टीम के रांची पहुंचने के बाद दी जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles