Khabarnama Desk : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में मंगलवार देर शाम गोलीबारी की घटना घटी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के नाम बुधराम मुंडा (30 साल) और मनोज कच्छप (32 साल) हैं, जो चाचा-भतीजा थे। गोलीबारी की घटना के बाद, गांव में आक्रोशित लोग बुधवार को सड़क जाम कर दिया, जिससे लंबी गाड़ियों की कतार लग गई।
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि शाम के समय सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। बुधराम और मनोज भी विसर्जन जुलूस के पीछे चल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज आई। दोनों को गोली लगी और वे जमीन पर गिर गए। मनोज की बहन प्रीति ने बताया कि वह घर में खाना खा रही थी, तभी गोली की आवाज सुनकर वे दौड़ कर आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गोली किसने मारी, यह किसी ने नहीं देखा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रांची के ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस घटना की जांच की जा रही है। अभी तक इस मामले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों को गोली क्यों मारी गई।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…