Khabarnama Desk : बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के अभिया टोला में गुटका उधारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते स्थिति ने हिंसक रूप ले लिया और मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इस हिंसक घटना की सूचना मिलने पर चौसा थानाध्यक्ष अमित कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया।
स्थिति बिगड़ने पर एसपी संदीप सिंह, एएसपी, एसडीएम और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर स्थिति काबू में आई। इस झड़प में कुल 14 लोग घायल हुए, जिनमें से 9 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
एसपी संदीप सिंह ने जानकारी दी कि अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 54 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों पर पुलिस से मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने और वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
यह इलाके में पहली बार नहीं हुआ है, 2016 में भी यहां सांप्रदायिक हिंसा हो चुकी थी। शनिवार को भी चौसा थाना क्षेत्र में क्रॉसफायर की खबरें आई थीं। पुलिस पर हमले में 6 एसआई और 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…