झारखंड में मौसम का अपडेट: ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत

Khabarnama desk: राजधानी रांची और झारखंड के अन्य जिलों में अगले कुछ दिनों में ठंड में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, 6 जनवरी को राज्य के उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि शेष इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा।

आज और आने वाले दिनों का अनुमान

अधिकतम तापमान: 27°C

न्यूनतम तापमान: 13°C

सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। दिन चढ़ने के साथ आसमान आंशिक रूप से बादल रह सकता है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी और 7 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान 8°C तक गिर सकता है। अगले तीन दिनों में ठंड फिर से बढ़ने के आसार।

पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड

उच्चतम तापमान: 27.8°C (चाईबासा)

न्यूनतम तापमान: 4.4°C (रांची के कांके में)

इन जिलों में घने कोहरे की संभावना है रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद। सुबह और रात के समय यात्रा करने वाले वाहन चालकों को सावधान रहने की जरूरत है। तापमान में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े पहनें। घने कोहरे से प्रभावित इलाकों में दृश्यता कम होने की संभावना है, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। झारखंड के लोगों को ठंड और कोहरे के इस मिजाज के बीच सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles