Categories: झारखण्ड

मकर संक्रांति के बाद झारखंड में बदलेगा मौसम! जानें कहां गिरेगा पारा

Khabarnama Desk : झारखंड में ठंड का कहर जारी है। आज सुबह से ही राज्य में हल्का कोहरा छाया हुआ है। राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 10 डिग्री के नीचे है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 जनवरी तक राजधानी सहित राज्य के अलग-अलग जिलों  में  बादल छाये रह सकते हैं।  इससे न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सिय स की बढ़ोतरी हो सकती है। सुबह और शाम में कोहरा और धुंध रह सकता है।  इससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राजधानी रांची में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जा सकता है।

बीते 24 घंटे में पूरे राज्य का मौसम शुल्क रहा। सरायकेला में सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए सतर्क रहने की जरुरत है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरुरत है।

ठंड के कारण राजधानी रांची में एक सिक्यूरिटी गार्ड की मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी पर था। सुबह में अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी अपने घरवालों को दी।  उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और बताया कि उसकी मौत ठंड से हुई है।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago