Categories: झारखण्ड

पलामू में गांजा की तस्करी में महिला गिरफ्तार

Khabarnama Desk : पलामू एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि रेहला थाना क्षेत्र के शुकबाजार स्टेशन रोड के आसपास नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने रेहला थाना क्षेत्र के सब्जी मार्केट के पास छापेमारी की और एक संदिग्ध महिला को ट्रॉली बैग के साथ भागते हुए पकड़ लिया।

महिला ने अपनी पहचान गुडी कुंवर (35 वर्ष) के रूप में बताई। जब महिला के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें 11 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 11.29 किलोग्राम था। जब महिला से गांजे के वैध दस्तावेज़ की मांग की गई, तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी। इसके बाद गांजे को सील कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago