मुश्किलों में फंस सकते है यो यो हनी सिंह! जानिए किसने की ‘मैनिएक’ गाने पर रोक लगाने की मांग

Khabarnama Desk : फिल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। नीतू ने हनी सिंह के हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘मैनिएक’ पर रोक लगाने की अपील की है।

एक्ट्रेस ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि इस गाने में महिलाओं का अश्लील तरीके से चित्रण किया गया है और उन्हें सेक्स सिंबल के रूप में दिखाया गया है। नीतू ने यह भी कहा कि इस गाने में औरतों के प्रति नकारात्मक और अश्लील भावनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

याचिका में यह भी दावा किया गया है कि भोजपुरी गानों में महिलाओं के लिए अपशब्दों और गंदे संवादों का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इस पर न तो कोई नियंत्रण है और न ही कोई गाइडलाइन है।

पटना हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी सुनवाई 7 मार्च को की जाएगी। इस मामले में कोर्ट की अगली सुनवाई में हनी सिंह के गाने पर क्या फैसला लिया जाएगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago