Categories: मनोरंजन

जहीर खान ने खरीदी मुंबई में 11 करोड़ रुपये की फ्लैट

Khabarnama Desk : पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान ने अपनी पत्नी सागरिका घाटगे और उनके भाई शिवजीत घाटगे के साथ मुंबई के लोअर परेल क्षेत्र में एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है। यह फ्लैट इंडियाबुल्स स्काई परियोजना में स्थित है, जो इक्विनॉक्स इंडिया डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा विकसित की गई है। फ्लैट का क्षेत्रफल 2,600 वर्ग फुट है और इसकी कीमत 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, इस संपत्ति का सौदा फरवरी 2025 में संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा के बाद दर्ज किया गया। फ्लैट का कारपेट एरिया 2,158 वर्ग फुट और निर्मित क्षेत्र 2,590 वर्ग फुट है, जिसमें तीन कार पार्किंग स्थल भी शामिल हैं। इस लेनदेन में 66 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया है।

इंडियाबुल्स स्काई परियोजना एक रेडी-टू-मूव-इन आवासीय परियोजना है, जो तीन एकड़ में फैली हुई है। रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के अनुसार, इस परियोजना में पुनर्विक्रय संपत्तियों की औसत कीमत 49,096 रुपये प्रति वर्ग फुट है। इस खरीददारी के साथ जहीर खान और उनकी परिवार के सदस्य अब इस प्रीमियम और सुविधाओं से लैस फ्लैट में रहेंगे।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago